बैड कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

बैड कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई तरह की बीमारी होती हैं। उन्हीं में एक है कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन जो लिवर में होता है। यह एक प्रकार का वसा होता है, जो कोशिकाओं में पाया जाता है। ये हमारे शरीर के हार्मोन और विटामिन समेत कई अहम तत्वों के निर्माण में अहम रोल निभाता है। इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह प्रोटीन से मिलकर फैट को रक्त में घुलने नहीं देता है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल के दो प्रकार हैं, जिन्हें गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत पर प्रतिकूल असर डालता है। यह ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त प्रवाह को कम कर सकता है। इससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान समेत अत्यधिक वसायुक्त चीजों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी बढ़ते और बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

नारियल तेल का इस्तेमाल करें

शुद्ध नारियल तेल मेटाबॉलिज़्म को गति प्रदान करता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। अन्य तेलों के अनुपात में शुद्ध नारियल तेल सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके लिए नियमित अंतराल पर अपने तेल में बदलाव करें। साथ ही वसायुक्त चीजों का सेवन करने से बचें।

प्याज का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट,एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, फोलेट पोटैशियम, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं। जबकि प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का मुख्य स्त्रोत है। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सक्षम है।

विटामिन-सी का सेवन करें

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट मी विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। विटामिन-सी फल और सब्जियां मेटाबॉलिज्म को गति प्रदान करते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

आंवले का सेवन करें

कई रिसर्चों से पता चला है कि आंवले में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद खराब या बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके सेवन से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना आंवले का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें-

इन चीजों को खाने से आप गर्मियों में कई बीमारियों से बचे रहेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।